कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसएसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा, बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं को भी सुना।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *