अंतिम सांस तक व्यापरियो हक के लिये संघर्ष करेंगे – लोकेश अग्रवाल

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि हम अपनी अंतिम सांस तक व्यापारियों की सेवा करते रहेंगे जहां भी व्यापारियों की समस्याएं आएंगी हम आन्दोलन करके व्यापरियो को उनका हक दिलाने से कभी पीछे नहीं हटेंगे। श्री अग्रवाल यहां बीकानेर रेस्टोरेंट में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में व्यापारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इटावा में व्यापार मण्डल का कार्य बहुत सराहनीय है लेकिन संगठन को सिस्टम से चलाने की आवश्यकता है। जो कार्य सिस्टम से होते हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ईंधन को लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगा। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के लैटर पेड, आई कार्ड, सदस्यता रजिस्टर और विजिटिंग कार्ड चेक किये और निर्देश दिए कि सभी पदाधिकारियों के पास आई कार्ड, लैटर पैड और विजिटिंग कार्ड का होना आवश्यक है। जो लोग संगठन के सदस्य बनाये जाएं उनकी सदस्यता रसीद काटी जाये और उनके आई कार्ड बनाये जाएं। उन्होंने कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। सरकार ने स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलने और नए स्मार्ट मीटर न लगाने के आदेश दे दिए हैं यह उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बहुत बड़ी जीत है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आंदोलन के आगे सरकार बैकफुट पर आई। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि हमारी टीम व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहती है जहां भी समस्या आती है उसका समाधान कराया जाता है। जब स्मार्ट मीटर की गम्भीर समस्या से प्रदेश की जनता जूझ रही थी तब प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने आवाज उठाई जिससे व्यापारी हित में सरकार झुकने पर मजबूर हो गई। इटावा का उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के निर्देशों के अनुरूम कार्य कर रहा है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश चौहान ने बैठक का संचालन करते हुए लोकेश अग्रवाल का आभार जताया और उन्हें विश्वास दिलाया कि वह इटावा संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों का सौ फीसदी पालन करेंगे। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का अभूतपूर्व स्वागत किया। बैठक में हाजी शहंशाह वारसी, कामिल कुरैशी, भारतेंदु भादद्वाज, अभय टण्डन, शकीला बेगम, मंजू लता द्विवेदी, अजीत कुमार, सुनील कुशवाहा, धर्मेन्द्र यादव, रियाज अब्बासी, इरशाद मेव, हफीज खान, पूर्वी सक्सेना, हाजी हन्नान मंसूरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *