
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा के थाना जसवंतनगर पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 की शाम चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर नगला नरिया तिराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा 315 बोर कारतूस तथा 120 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम साहिल उर्फ रोमियो पुत्र ताज अली, निवासी ग्राम कुरसैन, थाना जसवंतनगर, जनपद इटावा बताया। पुलिस द्वारा लाइसेंस मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। बरामद तमंचा और कारतूस को नियमानुसार सील कर कब्जे में लिया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई।
थाना अध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
