सैफई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वरिष्ठ पत्रकारों ने किया वृक्षारोपण

 

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

सैफई (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सैफई में इटावा जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पत्रकारों ने विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा हमेशा विकास और हरियाली को बढ़ावा देती रही है, उसी प्रेरणा से यह पहल की गई है।
कार्यक्रम के दौरान सभी पत्रकारों ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही यह भी कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं।
इस मौके पर इटावा के कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे और सभी ने मिलकर इस पहल को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *