जसवंतनगर में भाजपा द्वारा जनसंपर्क अभियान, सरकार की उपलब्धियों की पुस्तिका घर-घर वितरित

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

जसवंतनगर, इटावा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा नेता, पूर्व सांसद एवं विधायक इटावा रघुराज सिंह शाक्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का घर-घर वितरण किया।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, डिजिटल सेवाओं के विस्तार एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए इनके लाभों से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और घर-घर जाकर जनसंपर्क करते हुए सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए समर्पित हैं और इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *