

करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
आज दिनांक 29 जून 2026 को जनपद इटावा की सदर तहसील परिसर में एक पुराने निर्माण को गिराने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान समय करीब 04:45 बजे अचानक निर्माण का एक हिस्सा (लेंटर) नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर दो व्यक्ति दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा। इसके पश्चात दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एसपी सिटी श्री अभय नाथ त्रिपाठी एवं सीओ सिटी श्री अवनीश कुमार सिंह ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया।
घायल व्यक्तियों की पहचान साहिल पुत्र राजू खान, निवासी टीला मेवाती मोहल्ला, थाना कोतवाली, जनपद इटावा, उम्र लगभग 20 वर्ष तथा शोएब पुत्र छोटे खान, निवासी टीला मेवाती मोहल्ला, थाना कोतवाली, जनपद इटावा, उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में हुई है।
दोनों घायलों का उपचार चल रहा है तथा वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
प्रशासन द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
