
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा,यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर स्टेशन परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल स्वस्थ जीवन का आधार है, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की एक महत्वपूर्ण शर्त भी है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाएं और स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।
