करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
जसवंतनगर में नीट परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कुल 480 परीक्षार्थियों में से 466 ने परीक्षा दी, जबकि 14 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
डीएम शुभ्रांत शुक्ला, एएसपी अभय नाथ त्रिपाठी और थानाध्यक्ष कमल भाटी ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रवेश द्वार पर सघन जांच, पुलिस बल की तैनाती और प्रशासन की मुस्तैदी के चलते परीक्षा पूरी तरह निर्विघ्न रही।
अधिकारियों ने परीक्षार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। बेहतर व्यवस्थाओं के बीच परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने पर अभिभावकों और परीक्षार्थियों ने संतोष व्यक्त किया।
