बंगाल, असम और पांडुचेरी जीत पर इटावा में भाजपा का विजय उत्सव

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

इटावा। शहर के शास्त्री चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पाण्डुचेरी विधानसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत की खुशी में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया तथा एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जीत की बधाई दी। शास्त्री चौराहा पूरे समय “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों से गूंजता रहा।
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस जीत को प्रधानमंत्री के नेतृत्व और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर अपना विश्वास जताया है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *