जायन्ट्स सहेली ने प्राथमिक विद्यालय बनी केशोपुर में किया पौधारोपण
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली द्वारा प्राथमिक विद्यालय बनी केशोपुर ताखा ब्लॉक में पौधारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें फूलदार एवं फलों के पौधे विद्यालय परिसर में रोपित किए गए।
कार्यक्रम संयोजक फेडरेशन ऑफिसर संगीता अग्रवाल ने पौधारोपण के महत्व को बताते हुए कहा कि पौधारोपण का अर्थ है छोटे पौधों को व्यवस्थित रूप से रोपित करना यह पर्यावरण संतुलन एवं भावी पीढ़ीयो के सुरक्षित भविष्य के लिए बहुत जरूरी है इसके माध्यम से ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ती है और वायु प्रदूषण कम होता है। ग्रुप की अध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि पेड़ हमारे पर्यावरण के फेफड़े है जो हमें जीवन दायनी आक्सीजन प्रदान करते हैं और हवा को शुद्ध रखते हैं इसके अतिरिक्त यह धरती पर तापमान को भी नियंत्रित करने, बारिश लाने और विभिन्न जीवो को आश्रय देने का कार्य भी करते हैं। प्रशासनिक निदेशक हेनू वर्मा ने कहा कि पौधे लगाना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी उनकी देखभाल करना भी है समय से उनको पानी दिया जाए उनकी देखरेख की जाए तभी वह पौधे आगे चलकर वृक्ष बनते हैं और हमारे पर्यावरण को सुरक्षित करते हैं। जायन्ट्स सहेली ग्रुप ने स्कूल के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार एवं सह अध्यापक संजय लवानिया को पटका पहना कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने कविताये सुनाई एवं सभी बच्चों को बिस्कुट और टॉफी भी प्रदान किए गए। आंगनवाड़ी शिक्षिका ममता यादव, इंदिरा तिवारी, मुक्ता अग्रवाल, अलका सोनी एवं पवन आदि सदस्यो का विशेष सहयोग रहा। पौधारोपण करतीं जायन्ट्स ग्रुप की पदाधिकारी।
