
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित इटावा भ्रमण की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित जनपद इटावा भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) इटावा द्वारा नुमाइश पंडाल तथा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर स्थित हेलीपैड का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वीआईपी आगमन एवं प्रस्थान, हेलीपैड की तैयारियों तथा कार्यक्रम स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करने, ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इटावा पुलिस द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
