कांग्रेसी देश हित में राहुल गांधी का साथ दें – नीलांशु चतुर्वेदी

 बैठक में बोलते यूपी प्रभारी नीलांशु चतुर्वेदी

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रभारी उ.प्र. नीलांशु चतुर्वेदी पूर्व विधायक के आगमन पर जनपद के समस्त कांग्रेस नेताओं ने उनका फूल माला से स्वागत किया। ज़िला कांग्रेस कार्यालय पर उन्होंने इटावा एवं औरैया में हो रहे संगठन विस्तार को लेकर दोनों जनपदों की संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक में कांग्रेस नेताओं से सीधा संवाद किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की आधारशिला और शक्ति होते हैं इसलिए हमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर कांग्रेस पार्टी के विस्तार में अपनी अहम भूमिका निभानी होगी। मौजूदा समय में देश के जो हालात है उसके मद्देनज़र भी अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस में सम्मिलित कर संगठन को पूरी मजबूती के साथ पुनः पुरानी कांग्रेस बनाने का प्रयास करना होगा। उन्होंने आगामी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों एवं शिक्षा के अधिकारों के लिए होने वाले जननायक राहुल गांधी क्रांतिकारी कार्यक्रम “छात्रों की गूंज” के विषय में भी कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होंने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हर ग़रीब, किसानों, मज़दूरों, युवाओं, छात्रों, बेरोज़गारों, महिलाओं एवं शोषितों-वंचितों की बुलंद आवाज़ बनकर उभर रहे हैं। इन विषम परिस्थितियों में हमारा दायित्व बनता है कि हम देश हित में उनका कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अंशु तिवारी ने भी सभी से संगठन को मज़बूत करने का आवाह्न करते हुए शिक्षा एवं छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, सरिता दोहरे औरैया ज़िला अध्यक्ष , इटावा नगर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, औरैया नगर अध्यक्ष कृष्ण चंद्र गोयल, पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, रामानंद चौबे प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस, पीसीसी मेंबर कोमल सिंह कुशवाहा, करण सिंह राजपूत, प्रशांत तिवारी, सतीश नागर, अंकुर अवस्थी विधि विभाग ज़िला अध्यक्ष ओरैया अरविंद कुमार बाजपेई औरैया, ज्ञान सिंह राजपूत औरैया, अमित तिवारी औरया, संजय दोहरे, वाचस्पति द्विवेदी, प्रेरणा ज़ुबैरी, शौज़ब रिज़वी, आसिफ़ जादरान, प्रेम किशोर द्विवेदी, अवनीश वर्मा, सरवर अली, जितेंद्र पाल, सोहेल वारसी,अमित तिवारी, आसाराम कठेरिया, मोहसिन खां, प्रदीप द्विवेदी, नितेश तिवारी एवं अमन तिवारी सहित तमाम कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *