करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
आज होमगार्ड/नागरिक सुरक्षा एवं जनपद प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने शास्त्री चौराहे पर पहुंचकर वहां प्रतिदिन रोजगार की तलाश में एकत्रित होने वाले श्रमिक भाइयों के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करवाई।
इस अवसर पर मंत्री जी ने श्रमिक भाइयों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना तथा सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिक वर्ग के कल्याण एवं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता एवं एसएसपी इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
