सीडीओ ने कांधनी विद्यालय व छात्रावास का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

विद्यार्थियों की सुविधाओं, सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी का शासन की प्राथमिकताओं के अंतर्गत प्रभावी क्रियान्वयन और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए संजय कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी व संध्यारानी बघेल जिला समाज कल्याण अधिकारी ने छात्रावास एवं विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को दी जा रही शैक्षणिक सुविधाओं, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता तथा सुरक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष आकलन करना था। शैक्षणिक गुणवत्ता व संवाद मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और पठन-पाठन के स्तर को परखा रविवार होने के कारण उपस्थित अभिभावकों से भी संवाद किया। मेस व भोजन की गुणवत्ता छात्रावास के मेस का निरीक्षण कर दैनिक मेनू और खाद्य सामग्रियों की जांच की गई। सफाई एवं पेयजल व्यवस्था परिसर, कमरों, शौचालयों की स्वच्छता और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने संस्था के प्रधानाचार्य डा निर्मल चन्द्र बाजपेई को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को मानक के अनुरूप पौष्टिक, ताजा और स्वच्छ भोजन ही परोसा जाए व शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि विद्यार्थियों की सुविधाओं और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी का निरीक्षण करते सीडीओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *