एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया

विजेता खिलाड़ियों को इनाम देते शिक्षक संघ के पदाधिकारी

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जसवंतनगर विकासखंड की ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुआ के मैदान में हुई। प्रधानाचार्य कैप्टन विनोद यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में वंश बलैयापुर और अनन्या परसौआ प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ में आशिक बाबू ईश्वरीपुरा और अंशिका अजनौरा ने बाजी मारी। 200 मीटर बालक वर्ग में आशिक बाबू तथा लंबी कूद में अंश सुगंधनगर प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में राबिया खेड़ा अव्वल रहीं। जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में केशव यूपीएस केवाला, 400 मीटर बालक वर्ग में उपेंद्र धरवार प्रथम रहे। लंबी कूद और गोला फेंक में शिवम मीरखपुर पुठिया ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में निशी मलाजनी, लंबी कूद में अंशिका परसौआ और गोला फेंक में खुशी कैलोखर प्रथम रहीं। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन के निर्देशन में प्रतियोगिता संपन्न हुई। समापन पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *