करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
इटावा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए जसवंतनगर विधानसभा के अंतर्गत जसवंतनगर मंडल द्वितीय द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नारायण साइंस एंड आर्ट कॉलेज में संपन्न हुआ, जिसमें पांचों मंडलों के वर्ग एक साथ अलग-अलग सभागारों में संचालित किए गए।
कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व सभी प्रतिभागियों का विधिवत पंजीकरण कराया गया। इसके पश्चात प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया, जिसमें विभिन्न विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण सामग्री प्रस्तुत की गई। प्रदर्शनी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, उपलब्धियों और कार्यपद्धति से अवगत कराया।
इस नवाचार के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं को संगठित कर उन्हें प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और संवाद का प्रभावी मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को अधिक सशक्त बनाना तथा कार्यकर्ताओं की दक्षता और समन्वय को बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इसे संगठन के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।
