भाजपा ने भर्थना प्रथम मंडल में समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली कलश यात्रा

कलश यात्रा में शामिल जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता व अन्य

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में कलश वंदन अभियान के तहत भर्थना प्रथम मंडल में कलश यात्रा निकाली गयी। यात्रा के दौरान अंबेडकर पार्कों और दलित बस्तियों में पहुंचकर संत रविदास के जीवन, उनके आदर्शों और सामाजिक योगदान पर चर्चा की गई। बकेवर के गोपाल मंदिर से प्रारम्भ होकर कलश यात्रा भर्थना प्रथम मंडल मंदिर दानशाह सेन्ट्रल बैंक, टिकुरिया, लालपुर डेरा जोगी, तिलियानी नगला गंगाधर, उमरसेड़ा होते हुए पुठिया पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान स्थानीय संत रविदास अनुयायियों ने जयघोष व पुष्प वर्षा के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने कहा कि संत रविदास का जीवन कर्मप्रधानता, श्रम की गरिमा और ईमानदार आजीविका का संदेश देता है। पूर्व विधायक डॉ सिद्धार्थ शंकर दोहरे ने कहा कि संत रविदास का संपूर्ण जीवन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” के संदेश का प्रतीक है। पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि भाजपा सरकार भेदभाव में विश्वास नहीं रखती हैं भाजपा ‘सबका साथ-सबका विकास’के मूल मन्त्र पर चलती हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता में कहा कि संत रविदास का जीवन समानता, मानवता और सेवा का संदेश देता है तथा लोगों से यात्रा में भाग लेकर उनके विचारों को जन-जन तक पहुचाने की अपील की। समीर दोहरे ने कहा कि संत रविदास सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के प्रतीक थे। अभियान जिला सह-संयोजक व जिला मंत्री आयुष राज ने कहा संत रविदास ने मानवता और सामाजिक समरसता को सर्वोच्च स्थान दिया। संचालन अभियान जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अनूप जाटव ने किया। कलश यात्रा में जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, हरनाथ कुशवाह, जिला मंत्री जितेंद्र पाल, रजत चौधरी, भगवान पोरवाल, क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा विकास भदौरिया, ओमप्रताप गौर बंटू, किसान मोर्चा अध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, सह-कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, सोशल मीडिया जिला संयोजक विमलेश शाक्य सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *