शांतिपूर्ण बकरीद सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन अलर्ट

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद इटावा में जिलाधिकारी इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा @brijeshs_211 द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं समिति सदस्यों के साथ संवाद स्थापित कर त्योहार को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं शांति के साथ मनाये जाने की अपील की गयी। अधिकारियों द्वारा सभी से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने का अनुरोध किया गया।
जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये, जिससे त्योहार पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराया जा सके।
इटावा पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की परंपरा को बनाए रखते हुए त्योहार को हर्षोल्लास एवं शांति के साथ मनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *