हाफिज़ कैफ रज़ा की अपील — अमन और भाईचारे के साथ मनाएं ईद

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

शहर में ईद-उल-अजहा के पावन पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में नमाज़ के समय निर्धारित कर दिए गए हैं, ताकि सभी लोग शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से नमाज़ अदा कर सकें। इसी क्रम में हाफिज़ कैफ रज़ा की ओर से शहरवासियों और तमाम मुस्लिम भाइयों से अपील की गई है कि मस्जिद रईन में ईद-उल-अजहा की नमाज़ सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी। सभी लोग निर्धारित समय से पहले मस्जिद पहुंचकर नमाज़ में शामिल हों और अनुशासन एवं भाईचारे का परिचय दें।
हाफिज़ कैफ रज़ा ने कहा कि ईद का त्योहार त्याग, कुर्बानी, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश देता है। इसलिए सभी लोग आपसी प्रेम, सौहार्द और अमन-चैन के साथ this मुबारक त्योहार को मनाएं। उन्होंने लोगों से यह भी अनुरोध किया कि नमाज़ के दौरान मस्जिद परिसर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।
साथ ही उन्होंने कहा कि कुर्बानी का कार्य निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। खुले स्थानों पर अवशेष न फेंके जाएं तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की ऐसी फोटो या वीडियो साझा न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों।
अंत में हाफिज़ कैफ रज़ा ने सभी देशवासियों के लिए अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और बरकत लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *