करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
बाबा माल इटावा में 26 मई व्यापारी समाज के लिए संघर्ष, स्वाभिमान एवं बलिदान का दिवस है।
दिनांक 26 मई 1979 को लखनऊ के अमीनाबाद में बिक्री कर विभाग के सर्वे एवं व्यापारियों पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में हुए आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीकांड में मात्र 25 वर्षीय युवा व्यापारी स्व. हरिश्चंद्र अग्रवाल जी ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।
इसके उपरांत विभिन्न व्यापारी आंदोलनों एवं व्यापारी सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए अनेक व्यापारी साथियों ने बलिदान दिया। उन्हीं अमर व्यापारी वीरों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 26 मई को #उत्तर_प्रदेश_उद्योग_व्यापार_मंडल “व्यापारी शहीद दिवस” के रूप में मनाता है।
#उद्योग_व्यापार_मंडल इटावा, भरथना, जसवंत नगर इकाई शहीद बहादुर व्यापारी साथियों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है!
