गहना ज्वेलर्स पर 3.5 प्रतिशत मेकिंग चार्ज और पुराने सोने पर सौ प्रतिशत मूल्य का भरोसा

-धनतेरस पर दोपहर 2 बजे तक आने पर विशेष उपहार योजना का लाभ उठाएं

करंट विज़न संवाददाता

इटावा।।आगामी धनतेरस और दीपावली महापर्व को देखते हुए तिकोनिया स्थित केपी कॉम्प्लेक्स में ‘गहना ज्वेलर्स’ शहरवासियों के लिए शुद्धता, पारदर्शिता और किफायती दरों के साथ आभूषणों की विशेष शृंखला लेकर आया है। ग्राहकों को बड़े ब्रांड्स के भ्रामक विज्ञापनों से बचाने और उचित मूल्य पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की ज्वेलरी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। मात्र 3.5 प्रतिशत मेकिंग चार्ज और पक्का बिल गहना ज्वेलर्स पर सामान्य बाजार दरों से बेहद कम, मात्र 3.5 प्रतिशत मेकिंग चार्ज पर आभूषण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।प्रत्येक खरीद पर सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पक्का जीएसटी बिल दिया जाता है, जिससे ग्राहकों को शत- प्रतिशत पारदर्शिता का लाभ मिलता है। पुराने गहने बदलकर नई डिजाइन लेने वाले ग्राहकों के लिए विशेष सुविधा दी गई है। यहां पुराने सोने पर बिना किसी कटौती के पूरा 100 प्रतिशत मूल्य दिया जा रहा है। जांच प्रक्रिया पूरी तरह ग्राहकों के सामने पारदर्शी तरीके से की जाती है। पूजन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित एमएमटीसी – पीएएमपी के 999.9 (फोर नाइन) शुद्धता वाले सोने और चांदी के सिक्के उपलब्ध हैं।सिक्के पर 999.9 अंकित होना ही उसकी सर्वोच्च शुद्धता का प्रमाण है। इसके अलावा चांदी के बर्तनों, पायल,बिछिया आदि में 92.5 प्रतिशत (स्टर्लिंग सिल्वर) की शुद्धता सुनिश्चित की गई है। शोरूम में 22 और 18 कैरेट की हॉलमार्क ज्वेलरी का विस्तृत संग्रह मौजूद है,साथ ही ग्राहकों की मांग पर 20 कैरेट के गहने भी तैयार किए जा रहे हैं। आभूषणों में लगे नग या मीनाकारी का 100 प्रतिशत वजन सोने के कुल वजन से घटाया जाता है, जिससे ग्राहक केवल वास्तविक सोने का ही भुगतान करते हैं। डायमंड सेगमेंट में ई एफ कलर और वीवीएस क्लेरिटी के असली व प्रमाणित हीरे उपलब्ध हैं। खुदरा ग्राहकों के साथ-साथ क्षेत्र के सर्राफा व्यापारियों (होलसेल) के लिए भी विशेष ऑर्डर और आपूर्ति की व्यवस्था की गई।धनतेरस के पावन पर्व पर भीड़ से बचने के लिए दोपहर 2 बजे से पहले आने वाले ग्राहकों के लिए विशेष उपहार की योजना रखी गई है। गहना ज्वेलर्स पर खरीददारी करतीं महिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *