
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा, 22 अक्टूबर 2026 आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर इटावा में चुनावी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में विकास भवन से 30 पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
14 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 30 बूथ
जनपद में 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इस चुनाव में स्नातक निर्वाचन के 19,951 मतदाता और शिक्षक निर्वाचन के 3,929 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मतदान के लिए पहचान-पत्र जरूरी
मतदान करने के लिए मतदाता फोटो पहचान-पत्र (EPIC) साथ ले जाना अनिवार्य है। इसके अभाव में निर्वाचन के लिए निर्धारित वैकल्पिक पहचान-पत्रों में से किसी एक के माध्यम से पहचान प्रमाणित की जा सकती है। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट सहित अन्य निर्धारित दस्तावेज शामिल हैं।
मतदाताओं से अपील
जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय के भीतर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने की अपील की है। मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है।
