केके कालेज में शाकुंतलम क्लब ने किया प्रतियोगिता का आयोजन

 कार्यक्रम का शुभारंभ करते प्राचार्य डा. महेंद्र सिंह

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। केके कॉलेज में शाकुन्तलम् सांस्कृतिक क्लब के अन्तर्गत सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० महेंद्र सिंह के द्वारा मां सरस्वती पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्य प्रो० महेंद्र सिंह ने शाकुन्तलम् सांस्कृतिक क्लब के बारे में विस्तार से बताते हुए बताया कि प्रतिवर्ष इसके अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इस वर्ष 21 से 28 अक्टूबर तक विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता,मेंहदी प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, विज्ञान प्रश्नोत्तरी तथा एकल व समूह गायन व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को एक मंच प्रदान करते हैँ। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अधिकाधिक संख्या में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक प्रो० पद्मा त्रिपाठी ने सभी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रो० सुनील सिंह सेंगर ने कहा की महाविद्यालय का मंच आपका है ,अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए यह सर्वोत्तम अवसर है ।पूरे उत्साह के साथ प्रयोग करें। उद्घाटन सत्र के बाद भाषण प्रतियोगिता, कार्यक्रम प्रभारी प्रो० सुनील सिंह सेंगर के निर्देशन में आयोजित की गयी।इसमें 14 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें अंशुल यादव एमए प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, वैष्णवी एम ए प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान एवं शिवानी बीए पंचम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रो. ओम कुमारी, डा. सुजीत कुमार एवं डा. अजीत कुमार दीक्षित ने निष्पक्ष निर्णय दिया।रंगोली प्रतियोगिता में शिप्रा डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर को प्रथम स्थान, मुस्कान कुरैशी बीएड प्रथम सेमेस्टर को द्वितीय स्थान एवं तान्या दीक्षित डीएलएड को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। इस अवसर पर डा. हिमांशु कुमार, प्रो. बिन्दु सिंह, डा. चित्रा यादव, डा. मिथलेश सिंह, डा. जैनेंद्र कुमार, डा. सुभाष चन्द्र, डा. नमिता पाण्डेय,डा. नीता पाण्डेय, डा. शिमला तहसीन, डा. सुनीता दीक्षित, डा. अभिषेक गौर आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *