पुलिस की ड्यूटी के साथ मानवीय संवेदनाओं को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने अपने कर्म, व्यवहार और कर्तव्य परायणता से जनता के मन में विशेष स्थान बनाया है। अभी तक इस संवेदनशील थाने की कमान संभालते हुए उन्होंने न सिर्फ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा बल्कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए सामुदायिक पुलिसिंग की एक नई मिसाल भी स्थापित की। शहर कोतवाल यशवंत सिंह पुलिस सेवा को केवल एक नौकरी नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च माध्यम मानते हैं। इसीलिए उन्होंने हर चुनौती का सामना दृढ़ता, धैर्य और संयम के साथ किया। शहर कोतवाली उनकी नेतृत्व क्षमता, कार्यकुशलता और अत्यंत अनुशासित कार्यशैली का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने जनता से संवाद स्थापित रखते हुए अपराध नियंत्रण की दिशा में जो प्रयास किए गए, उनकी सराहना आम नागरिकों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी की गई। उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि उन्होंने पुलिस की ड्यूटी के साथ मानवीय संवेदनाओं को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी। शहर कोतवाली से पहले जिन-जिन थानों व जनपदों में उनकी तैनाती रही, वहा भी उन्होंने समान प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। चाहे कानून व्यवस्था की चुनौती रही हो अथवा विशेष अभियानों का संचालन, उन्होंने हर जगह अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता का प्रभावी परिचय दिया। सामुदायिक पुलिसिंग की भावना को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कई बार क्षेत्रीय नागरिकों, व्यापारियों, समाजसेवी संगठनों और विद्यार्थियों के साथ भी संवाद स्थापित किया। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत हुआ। शहर कोतवाल यशवंत सिंह ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से जनमानस में एक आदर्श पुलिस अधिकारी की छवि स्थापित की है। शहर कोतवाल यशवन्त सिंह।
