पत्रकारों से वार्ता करते ऑब्जर्वर रामकृष्ण ओझा व अन्य कांग्रेस नेता
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एआईसीसी ऑब्जर्वर राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण ओझा के साथ-साथ पीसीसी ऑब्जर्वर प्रकाश प्रधान, मदनमोहन शुक्ला, पंजाब कांग्रेस कमेटी के महामंत्री वरिंदर सिंह इटावा पहुंचे।कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता में पीसीसी ऑब्जर्वर रामकृष्ण ओझा ने संगठन सृर्जन अभियान के अंतर्गत समस्त उत्तर प्रदेश में होने वाले ज़िला अध्यक्षों के चुनाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र संपूर्ण उत्तर प्रदेश में जनपद स्तर पर नये अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है। उनकी पूरी टीम का इटावा में तीन- चार दिनों का प्रवास रहेगा। इसके बाद शीघ्र ही हम लोगों का पुनः पांच दिवसीय प्रवास रहेगा। इस दौरान वह जनपद के समस्त शहर, विकास खण्डों और बूथ स्तर तक के एक-एक पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से मिलने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश जिस तरह से सांप्रदायिकता और नफ़रत की आग में जल रहा है। लोगों ने जिस तरह से लोकतंत्र में संवैधानिक व्यवस्थाओं के प्रति अपना विश्वास खोया है वह इस भाजपा सरकार की बहुत बड़ी नाकामी है। आज देश के छात्रों, नौजवानों, बेरोजगारों, महिलाओं और शोषित- वंचित ग़रीबों को सिर्फ़ कांग्रेस में ही अपना भविष्य दिखाई दे रहा है और राहुल गांधी उनके लिए एक बहुत बड़ी उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं। आने वाला समय निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। प्रेसवार्ता के उपरांत ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के संयुक्त नेतृत्व में सभी संगठन सृजन प्रेक्षकों ने जनपद के समस्त पदाधिकारीयों की बैठक ली जिसमें संगठन सृजन पर विस्तृत चर्चा की गई।
फोटो 03- पत्रकारों से वार्ता करते ऑब्जर्वर रामकृष्ण ओझा व अन्य कांग्रेस नेता।
