डीएम, एसएसपी ने थाना इकदिल में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

थाना दिवस में समस्याएं सुनते डीएम व एसएसपी

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। माह अक्टूबर के चतुर्थ शनिवार के अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना इकदिल पर आयोजित थाना दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाने पर आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी व एसएसपी ने शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने तथा प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करने पर विशेष जोर दिया साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *