उद्योग व्यापार मंडल ने की यूपीआई पर एमडीआर स्थगित करने पर सरकार की सरहाना

 जानकारी देते व्यापारी नेता

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता ने सभी साथियों को बाबा मॉल शास्त्री चौराहा में स्थित जिला कार्यालय पर संबोधित करते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि व्यापार मंडल की जिले में स्थित सभी इकाईयों ने टीम भावना का परिचय दिया और इटावा के इतिहास में एक सफल कार्यक्रम को आयोजित करवाया। जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि यूपीआई पर 0.4 फीसदी एमडीआर शुल्क लगाए जाने के विरोध में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों की आवाज सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुचाई गई। व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन आगे भी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता है। जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल की मांग को मानते हुए यूपीआई पर लगने वाले 0.4 फीसदी एमडीआर शुल्क को दिवाली तक स्थगित कर दिया है। हालांकि व्यापार मंडल की मांग इसको टालने पर नहीं बल्कि पूर्ण तरीके से एमडीआर को वापस लेने की है। ऐसे में पहले से प्रस्तावित एमडीआर शुल्क के विरोध में 15 अक्टूबर, 2026 को पूरे देश व प्रदेश में होने वाला धरना प्रदर्शन व काला झंडा कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल, युवा मंडल जिलाध्यक्ष गोविंद दुबे, नगर महामंत्री अखिलेश तिवारी, लाइनपार अध्यक्ष शिवशरण गुप्ता, राजीव वर्मा कल्लू, संगठन मंत्री तेजपाल राजपूत व सुशील यादव, महिला व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मंजू, गुड्डी बाजपेयी, अनुराधा दुबे व जिला मीडिया प्रभारी अनंत पालीवाल मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *