
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा। जनपद के पुलिस महकमे में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा चार अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए चार थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, गैर जनपद तबादला होने पर एक थानाध्यक्ष को कार्यमुक्त कर दिया गया है, जबकि बलरई, बढ़पुरा, बसरेहर और ऊसराहार समेत कई थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।
इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में बेहतर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।
तबादला सूची जारी होने के बाद पुलिस महकमे में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है। माना जा रहा है कि यह बदलाव प्रशासनिक दक्षता और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए किया गया है।
