
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरों की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता 10 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।*
दिनांक 17.08.2026 को समय करीब 12:30 बजे कृष्णा कलां किड्स स्कूल, भरथना चौराहा, गली नं0 9, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, जनपद इटावा से *राघव उर्फ शिवांग प्रताप पुत्र भानु प्रताप, उम्र करीब 10 वर्ष, निवासी पाल कॉलोनी, अशोक नगर, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, जनपद इटावा* स्कूल की छुट्टी के बाद बिना बताए कहीं चला गया।
बालक के लापता होने की सूचना प्राप्त होते ही थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए *ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य माध्यमों से बालक की तलाश* प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम द्वारा स्कूल से लेकर आसपास के गली-मोहल्लों, चौराहों, बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशन आदि स्थानों के लगभग *50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज* खंगाली गई। सीसीटीवी फुटेज में बालक स्कूल बैग लेकर रेलवे स्टेशन की ओर जाता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस टीम द्वारा रात्रि करीब *01:00 बजे तक लगातार सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य माध्यमों से बालक की तलाश* की गई। साथ ही बालक के संबंध में आवश्यक सूचना *थाना जीआरपी इटावा एवं थाना आरपीएफ इटावा* को उपलब्ध कराई गई।
इसी क्रम में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक बालक, जो अपना नाम राघव बता रहा है, *थाना कश्मीरी गेट, दिल्ली* में है तथा ट्रेन के माध्यम से दिल्ली पहुंचा है। सूचना प्राप्त होते ही *थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस* द्वारा तत्काल बालक के परिजनों को अवगत कराया गया। परिजनों द्वारा दिल्ली पहुंचकर बालक को *सकुशल अपने साथ घर लाया गया।*
बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा इटावा पुलिस की *त्वरित कार्रवाई, तत्परता एवं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं लगातार किए गए प्रयासों* की सराहना की गई।
*इटावा पुलिस द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के माध्यम से तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ लापता बालक को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया गया।*
*इटावा पुलिस 24×7 आपकी सहायता के लिए तत्पर है।*
