गर्भवती महिलाओं, बच्चों के टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड पर दिए निर्देश
(करंट विज़न संवाददाता)
दिबियापुर, औरैया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक ने संगिनी और आशा बहुओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली गई और पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। सीएचसी अधीक्षक विजय आनंद ने नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, प्रसव पूर्व सेवाओं और अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान कुछ कमियां सामने आईंअधीक्षक ने सभी संगिनी और आशा बहुओं को इन कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वहीं, वीसीपीएम जमीर अहमद ने संगिनी और आशा बहुओं को सभी पात्र लाभार्थियों और 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही, आभा आईडी बनाने और परिवार नियोजन के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए भी कहा गया।
स्वास्थ्य कार्यकत्रियों के साथ सीएचसी अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक
