आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 12 हजार रुपये किया गया
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम जिला प्रभारी कमलावती सयह ने की। इस अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की पावन जन्मभूमि अयोध्या के जीआईसी मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मेधावी बच्चों तथा पोषण, शिक्षा एवं महिला कल्याण से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वालों के सम्मान समारोह एवं नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में मातृशक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नारी अबला नहीं, बल्कि सबला है और समाज एवं राष्ट्र के विकास में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि, 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, साड़ी वितरण तथा स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्रों जैसी सुविधाओं से उनके कार्य को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुपोषण को जड़ से समाप्त करने तथा बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण में महत्वपूर्ण योगदान दें। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत दो बच्चियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही रेसिपी प्रतियोगिता में चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में बढ़पुरा से 2, बसरेहर से 2 तथा इटावा शहर से 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सैम बच्चों एवं उनके अभिभावकों में बढ़पुरा से 2, बसरेहर से 2 तथा इटावा शहर से 2 बच्चों एवं उनके अभिभावकों को पोषण पोटली दी गई वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनाके अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए पंजीकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बढ़पुरा से 2, बसरेहर से 2 तथा इटावा शहर से 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी सहित संबंधित विभाग अधिकारी उपस्थिति रहे। लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देतीं जनपद प्रभारी कमलावती सिंह साथ मे डीएम।
