सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

जसवंतनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मंगलवार को जसवंतनगर में कई स्थानों पर उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया, मिठाइयां वितरित कीं और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की।
मोहल्ला रेल मंडी में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। साथ ही पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का भी संकल्प लिया गया।
वहीं समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में भी जन्मदिवस समारोह आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं ने केक काटा, मिठाइयां बांटी और “अखिलेश यादव जिंदाबाद” के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और संगठन का विस्तार करने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर , सुभाष गुप्ता, हाजी शमीम, राशिद सिद्दीकी, रघुवीर यादव, गोपाल गुप्ता, मोहम्मद जहीर, आलोक बांग्ला, बिल्लू यादव, सुनील यादव, रामवीर यादव, नीरज यादव, सभासद हेमू, गोपाल गुप्तासहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *