मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन, व्यापारियों ने रखीं अपनी मांगें

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। आज मंडी समिति इटावा के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में कृषि उत्पादन मंडी समिति इटावा के सचिव शिवाशीष को मंडी से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मंडी परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं, मूलभूत सुविधाओं की कमी, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यापारिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मांग की कि मंडी में व्यापारियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे व्यापार सुचारु रूप से संचालित हो सके।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
मंडी सचिव शिवाशीष ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा और आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।
ज्ञापन देने के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *