पत्रकार की गिरफ्तारी पर निष्पक्ष जांच की मांग

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

पत्रकार असित यादव की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की घटना गंभीर चिंता का विषय है। लोकतंत्र में पत्रकारों की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति का अधिकार अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रकार की कार्रवाई मीडिया की आज़ादी पर सवाल खड़े करती है।
हम संबंधित प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाए। यदि गिरफ्तारी अनुचित पाई जाती है, तो असित यादव को तत्काल रिहा किया जाए।
पत्रकारिता समाज का आईना है, और इसकी स्वतंत्रता की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *