जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा केंद्रीय कारागार का किया गया विस्तृत निरीक्षण

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

जिलाधिकारी इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा केंद्रीय कारागार इटावा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों हेतु उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, चिकित्सीय सेवाओं, भोजन व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।

अधिकारियों द्वारा कारागार प्रशासन को सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही, बंदियों के पुनर्वास, कल्याण एवं सुधारात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन पर भी विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारीगण, पुलिस विभाग एवं जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *