राष्ट्रगान के अपमान से नाराज कांग्रेस नेताओं ने किया धरना प्रदर्शन

 धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जनपद उन्नाव के प्रधानाचार्य परिषद कार्यक्रम में संवैधानिक पद पर विराजमान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद बजते राष्ट्र गान को छोड़कर जाने से हुये राष्ट्र गान का खुले आम अपमान करने के विरोध में कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मो. राशिद के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर किया गया तथा अपमान करने वालों के विरुद्ध एक पत्र एफआईआर दर्ज करने हेतु थानाध्यक्ष सिविल लाइंस को सौंपा गया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा राष्ट्रगान भारत की आन बान शान है। यह राष्ट्र गान मात्र 52 सेकेंड का होता है। उन्नाव जनपद के पूरन नगर में प्रधानाचार्य परिषद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुये विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के पास गार्ड ऑफ ऑनर लेने के लिये समय था परंतु मात्र 52 सेकेंड के राष्ट्र गान के लिये समय नहीं था, जिससे वह बजते राष्ट्र गान को छोड़ कर गाड़ी में बैठकर चले गये। जिम्मेदार संवैधानिक पद पर बैठे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा खुले आम राष्ट्र गान का अपमान किया गया जो कि अत्यंत निन्दनीय है। इस तरह के कृत्य करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाय क्योंकि राष्ट्र से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं है। शहर अध्यक्ष मो. राशिद ने कहा कि जब तक इनके विरुद्ध कार्यवाही नहीं की जायेगी कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। कार्यक्रम को कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाअध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, प्रशांत तिवारी पी.सी.सी मेंबर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कोमल सिंह कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष सतीश नागर, संजय दोहरे, कृपाराम राजपूत, जिला महासचिव आशाराम कठेरिया, मालवती राजपूत, दीक्षा शुक्ला एडवोकेट, नासिर ज़लील, सोहेल वारसी, रिपसूधन शर्मा, चंचलेश त्रिपाठी, दीपक यादव नगला सरदार, प्रदीप द्विवेदी,अमन तिवारी आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *