करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने सोमवार दोपहर को बताया कि आरोपी कृष्णा उर्फ बबवा पुत्र सर्वेश सिंह, निवासी ग्राम कटरडी, थाना जसवंतनगर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 10/2026 और थाना बलरई से संबंधित एक अन्य प्रकरण में वांछित था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इनमें धारा 191(2) व 191(3) (झूठे साक्ष्य देना/गढ़ना), धारा 115(2) (अपराध के लिए उकसाना), धारा 352 (हमला या बल प्रयोग), धारा 351(3) (आपराधिक बल का प्रयोग), धारा 109(1) (अपराध में सहयोग/उकसावा), धारा 324(4) (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना), धारा 333 (लोक सेवक को कर्तव्य से रोकने के लिए गंभीर चोट पहुंचाना), धारा 309(6) (आत्महत्या के प्रयास से संबंधित प्रावधान) तथा धारा 117(2) (समूह को अपराध के लिए उकसाना) शामिल हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार सक्रिय थी। मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा गया। विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए यह अभियान जारी रहेगा और वांछित अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
