करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला इकाई का विस्तार आज वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इटावा जनपद प्रभारी श्री सर्वेश सिंह चौहान की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती शकीला बेगम ने की।
इस अवसर पर महिला इकाई के विस्तार हेतु जिलाध्यक्ष श्री आलोक दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष श्री कामिल कुरैशी, प्रदेश महिला मंत्री श्रीमती मंजू लता द्विवेदी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब तथा युवा जिला अध्यक्ष श्री रियाज अब्बासी की सहमति से नई पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
घोषित पदाधिकारियों में श्रीमती तनु वर्मा एवं श्रीमती करिश्मा ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष, जबकि श्रीमती टीना वर्मा और श्रीमती नगीना को जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम में महिला जिला महामंत्री श्रीमती ममता दुबे, महिला जिला संगठन मंत्री श्रीमती ज्योति पालीवाल, जिला सचिव कुमारी राखी, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रोशनी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन यादव तथा जिला सचिव श्रीमती प्रीति सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
