इटावा में बसपा का संगठन मजबूत: एडवोकेट इमरान अहमद बने जिला कोषाध्यक्ष

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

इटावा,
Mayawati के निर्देशानुसार Bahujan Samaj Party के इटावा जनपद में जिला कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट इमरान अहमद की नियुक्ति की गई है।
यह नियुक्ति Bhimrao Ambedkar (कानपुर-आगरा मंडल प्रभारी) एवं अन्य मंडल प्रभारियों की देखरेख में संपन्न हुई।
एडवोकेट इमरान अहमद इससे पूर्व जिला महासचिव एवं जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, निष्ठा एवं अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए एडवोकेट इमरान अहमद को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *