निर्विरोध जीत के साथ शफी अहमद बालक ने दर्ज की मजबूत उपस्थिति

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

इटावा उर्दू मोहल्ला वार्ड से श्री शफी अहमद बालक निर्विरोध सभासद निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर उनके समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में वार्ड के विकास की उम्मीद जताई।
श्री शफी अहमद बालक ने सभी मतदाताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वार्ड के समग्र विकास, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और क्षेत्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
उनके समर्थकों ने भी विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उर्दू मोहल्ला वार्ड विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *