गुरुकृपा डायग्नोस्टिक सेंटर में अत्याधुनिक CS 9600 CBCT मशीन की स्थापना, CME कार्यक्रम आयोजित

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। गुरुकृपा डायग्नोस्टिक सेंटर, सिविल लाइंस, इटावा में अत्याधुनिक CS 9600 CBCT मशीन की स्थापना के अवसर पर दंत चिकित्सकों के लिए CME (Continuing Medical Education) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. वासु सिद्धार्थ सक्सेना, BDS, MDS (ओरल मेडिसिन एवं रेडियोलॉजी), विभागाध्यक्ष, करियर डेंटल कॉलेज, लखनऊ उपस्थित रहे। उन्होंने आधुनिक डेंटल इमेजिंग तकनीक एवं CBCT की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह तकनीक दांतों एवं जबड़े की बीमारियों के सटीक निदान तथा बेहतर उपचार योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में इटावा के दंत चिकित्सकों के साथ सैफई मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने भी सहभागिता की। इस नई सुविधा से इटावा एवं आसपास के क्षेत्रों के दंत चिकित्सकों को आधुनिक त्रि-आयामी इमेजिंग की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को बेहतर डायग्नोस्टिक सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

गुरुकृपा डायग्नोस्टिक सेंटर की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित दंत चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना तथा दंत चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *