
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा। पक्का बाग से आगे जियो पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश में जुटी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
