इटावा_लाइन_सफारी में मना शेरनी रूपा व सोना का #जन्मदिन 🎂🎊🎉🎂

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा सफारी पार्क में शेरनी जेसिका एवं बब्बर शेर मनन की मेटिंग से 26 जून 2019 को तीन शावकों का जन्म हुआ था जिनमें रूपा, सोना एवं भरत शामिल है। कान्हा निवास (लायन हाउस 1) में आज शेरनी रूपा और सोना का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
शेरनी रूपा ने बब्बर शेर कान्हा के साथ हुई मेटिंग से 21/04/2025 को चार शावकों को जन्म दिया था परंतु शेरनी रूपा द्वारा शुरुआती दो दिनों में दो शावकों को अपने नीचे दबा देने के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। जिसके उपरान्त शेष दो नवजात शावकों को माँ से अलग करते हुए पालन पोषण हेतु निओनेटल हाउस में रखा गया। कीपर एवं वन्यजीव चिकित्सकों के प्रयास से दोनों शावकों का पालन पोषण किया गया परन्तु 16/07/2025 को 87वें दिन एक नर शावक को दुर्भाग्यवश नहीं बचाया जा सका और एक मात्र मादा शावक क्रूपा को बचाने में सफारी प्रशासन सफल रहा। जिसका पालन पोषण लेपर्ड के शावकों के साथ किया गया। वर्तमान में कान्हा निवास (लायन हाउस 1) में शेरनी रूपा और उसके मादा अर्धवयस्क शेरनी क्रूपा को पास पास रखा गया है। क्रूपा को आजकल माता रूपा और पिता कान्हा का सानिध्य मिल रहा है। सफारी भ्रमण हेतु आने वाले पर्यटकों को क्रूपा का उछल कूद करना काफ़ी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही शेरनी नीरजा के अर्ध वयस्क चार शावकों को भी क्रूपा के साथ मिलाने की तैयारी की जा रही है।
इसके साथ ही शेर कान्हा के साथ हुई मेटिंग के बाद शेरनी सोना की संभावित गर्भ धारण के दृष्टिगत उसको ब्रीडिंग सेंटर शिफ्ट किया गया है जहाँ उसकी नियमित देखभाल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *