बैठक में मौजूद शहर कोतवाल व व्यापारी
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। सदर कोतवाली में महीने के दूसरे शनिवार को शहर के व्यापारियों की समस्यायों के दृष्टिगत शहर कोतवाल यशवंत सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर में जाम, अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था आदि पर मंथन हुआ, व्यापारीयों ने तिकोनिया क्षेत्र में हो रही मिड पार्किंग, नौरंगाबाद चौराहे और बस स्टैंड तिराहे पर आये दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग की। बैठक में जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल आलोक दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष चमन वारसी, शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, युवा शहर अध्यक्ष इबादुररहमान, युवा जिला उपाध्यक्ष शेख नबाब, उघोग मंच के उपाध्यक्ष ताहा शालीमार, जिला सचिव आफताब खान, रेडीमेड ऐसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देव गुप्ता, उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
