कार्यक्रम में बोलतीं सांसद गीता शाक्य
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य का प्रदेश महामंत्री बनने के उपरांत दो दिवसीय प्रवास हेतु जनपद आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला, पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। अपने संगठनात्मक प्रवास के प्रथम दिन प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में बसरेहर द्वितीय मंडल अंतर्गत बीना पंचायत घर में बीना शक्तिकेंद्र व जसवंतगर द्वितीय मंडल अंतर्गत यलो गार्डन में कैस्त शक्तिकेंद्र की बैठक में उपस्थित रहकर मंडल पदाधिकारियों, शक्तिकेंद्र संयोजक व बूथ समिति कार्यकर्ताओं का भौतिक सत्यापन व संवाद कर संगठन को मजबूत बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए जोश भरा। गीता शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ आधारित संगठन है और हमारी सभी गतिविधियों का केंद्र बूथ होता हैं। जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा, तब तक संगठन की शक्ति पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो सकती। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी बूथ सशक्तीकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित प्रवास और सतत संपर्क बनाए रखें।भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन के प्रत्येक अभियान को सफल बनाएगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री एवं अभियान संयोजक जितेंद्र गौड़, अभियान सह-संयोजक कृपा नारायण तिवारी, आयुष राज, जिला उपाध्यक्ष विरला शाक्य, यशवर्धन चौधरी, राजकमल यादव, संजू बाबू शाक्य, मुकेश यादव, समीर सक्सेना, रजत चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, जिला संयोजक सोशल मीडिया विमलेश शाक्य सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
