बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपा नेता
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। सिविल लाइन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद की जयंती के अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल का जन्म 25 अगस्त 1918 को हुआ था वे एक प्रमुख भारतीय राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के सातवें मुख्यमंत्री थे, उन्हें पिछड़ों के मसीहा और प्रसिद्ध मंडल आयोग के अध्यक्ष के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से की थी, उन्होंने बाद में कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया और जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। बाबू बिंदु सिंह प्रसाद को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया जिसे इतिहास में मंडल आयोग कहा जाता है, इस आयोग ने भारतीय समाज के अन्य पिछड़े वर्गों को सामाजिक और शैक्षिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण देने की ऐतिहासिक सिफारिश की थी उनकी रिपोर्ट ने भारतीय राजनीति और समाज में शोषित तथा वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में क्रांतिकारी भूमिका निभाई। विचार गोष्ठी में जिला महासचिव वीरभान सिंह भदोरिया, वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव, संगीता राजपूत, प्रवीण कुशवाहा, प्रदीप सोनी, संतोष राठौर, इटावा विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत, रामवीर सिंह यादव, नफ़ीसुल हसन अंसारी, रामनाथ सिंह यादव, सुघर सिंह दोहरे, रामफल वाल्मीकि, नरेंद्र प्रजापति, शीलू यादव, विनय शर्मा, अंकुर यादव, राम प्रकाश वर्मा, जमील अहमद आदि उपस्थित रहे।
