मिशन शक्ति 6.0 के तहत इटावा पुलिस एवं जिला प्रोबेशन विभाग ने कृपालपुर में चलाया बाल विवाह रोकथाम जागरूकता अभियान

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत इटावा पुलिस एवं जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा ग्राम कृपालपुर में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूक करना तथा इसके दुष्परिणामों की जानकारी देना रहा।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। साथ ही बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी देते हुए लोगों को बाल विवाह रोकने तथा बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए जागरूक रहने की अपील की गई।

अधिकारियों एवं अभियान से जुड़े कर्मियों ने लोगों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने आसपास बाल विवाह की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा, अधिकारों के संरक्षण तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा समाज में जागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *