मतदाता सम्मेलन में उपस्थित भाजपा नेता
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। सदर विधानसभा अंतर्गत बसरेहर, जसवंतनगर विधानसभा अंतर्गत यलो गार्डन व तिरुपति बालाजी महाविद्यालय छिमारा व भर्थना विधानसभा अंतर्गत रामराज गेस्ट हाउस चकरनगर व भगवती गेस्ट हाउस बकेवर स्थित पोलिंग स्टेशनों पर मतदाता सम्मेलन आयोजित किए गए। सम्मेलनों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा के स्नातक प्रत्याशी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप एवं शिक्षक प्रत्याशी इंजी. हरिकिशोर तिवारी के पक्ष में निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मतदाता सम्मेलन में संगठनात्मक समन्वय, मतदाता संपर्क और पोलिंग स्टेशन स्तर पर जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन पर जोर दिया गया। प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य ने स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से सार्थक संवाद कर पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा नहीं करते, बल्कि वे राष्ट्र का भविष्य गढ़ते हैं। एक शिक्षक की मेहनत से विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, अधिकारी, उद्यमी और जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठनात्मक जनपद प्रभारी देवेश कोरी ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े मतदाताओं की अपेक्षाओं, शिक्षा जगत के मुद्दों और क्षेत्र के विकास से संबंधित विषयों को गंभीरता से समझना आवश्यक है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने चुनाव को संगठन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से समन्वय और समर्पण के साथ जुटने की अपील की। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल परियोजनाओं की चर्चा करना नहीं, बल्कि उनके वास्तविक लाभ को जन-जन तक पहुंचाना होना चाहिए।रसूलाबाद विधायक पूनम शंखवार ने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना, युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार करना तथा देश की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि शिक्षक और स्नातक वर्ग को समाज का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं की समस्याएं समझने और संगठन की गतिविधियों को तेज करने की अपील की। मतदाता सम्मेलन में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, विवेक शाक्य, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, स्नातक संयोजक हरनाथ कुशवाह, शिक्षक संयोजक अशोक चौबे, जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, यशवर्धन चौधरी, अनूप जाटव, अमित तिवारी, जिला मंत्री सुरेश राजपूत, प्रीति दुबे, आयुष राज, रजत चौधरी, *सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, मंडल अध्यक्ष अजय यादव, विनोद चौहान, सोनू बघेल, असनीत यादव, संजय मिश्रा, शेखर चौहान सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में स्नातक व शिक्षक मतदाता उपस्थित रहे।
