जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ स्पंदन ने लगाया स्वास्थ परीक्षण शिविर

 कार्यक्रम में उपस्थित जाइंट्स ग्रुप ऑफ़ स्पंदन की सदस्य

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ स्पंदन के सेवा सप्ताह में सेवन हिल्स इंटर कालेज पक्का बाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट अनीता यादव तथा संचालन उपासना राजपूत ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि ग्रुप की कोऑर्डिनेटर आशा अवस्थी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11 व 12 के बच्चों की हाइट, वजन व ब्लड ग्रुप का परीक्षण किया गया । जिसमें लैब टेक्निशियन और स्टाफ ने बच्चों की जांच कर तुरंत रिपोर्ट तैयार कर उन्हें प्रदान की गई , और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी प्रदान की गई । इस परीक्षण मैं लगभग सौ बच्चे लाभान्वित हुए। इस अवसर पर सभी जायन्ट्स कॉर्डिनेटर आशा अवस्थी, अनीता यादव, उपासना राजपूत, प्रीति यादव, गीता यादव, मनु यादव, अभिषेक, सौरभ तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *