कार्यक्रम में उपस्थित माय भारत की उपनिदेशक सोनिका चन्द्रा व अन्य
करंट विज़न संवाददाता
इटावा, 7 नवम्बर। भारत सरकार खेल मंत्रालय के माय भारत की ओर से दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन कार्यालय परिसर में किया गया जिसमें आकर्षक रंगोली बनाने के साथ ही पूरे परिसर को दीपकों से सजाया गया। सभी ने दीप प्रज्जलित करने के बाद एक दूसरे को बधाई दी ।इसमें लोकल फोर लोकल अभियान का संदेश देते हुए स्थानीय कारीगरों ,हस्तशिल्पियों और छोटे व्यापारियों से निर्मित स्वदेशी उत्पादन को प्रोत्साहन देने की अपील की गई । इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश भी दिया गया । माय भारत की उपनिदेशक सोनिका चन्द्रा ने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में लेखाकार श्रवण कुमार बाथम, डायट प्रवक्ता गायत्री वर्मा, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी हरिश्चंद्र तिवारी, राष्ट्रीय कवि डॉ राजीव राज, भाजपा नेता विवेक रंजन गुप्ता, विनीत चौहान व सुशील सम्राट , एनएसएस के नोडल अधिकारी नीरज कुमार व कार्यक्रम अधिकारी डा धर्मेंद्र, उपेंद्र तोमर, प्रियंका, आशा, नीरज, नगला तौर के ऋषभ पाठक आदि मौजूद रहे।
